फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cluster schools will be investigated

Hamirpur (Himachal) News: क्लस्टर स्कूलों की होगी जांच

Sun, 24 Mar 2024 07:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
अभिभावकों और महिला मंडलों की ली जाएगी सहायता
विज्ञापन


स्कूल में मिड-डे मील सहित अन्य सुविधाओं की होगी जांच

स्कूल प्रमुख को बनाया जाएगा निरीक्षण कमेटी का अध्यक्ष

उच्च शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों को जारी कर दिए हैं आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिलाभर में स्थापित किए गए क्लस्टर स्कूलों की जांच के लिए शीघ्र सर्वे कार्य शुरू होगा। आगामी सत्र से स्कूलों में सर्वे को लेकर कार्य होगा। सर्वे में अभिभावकों एवं महिला मंडलों की सहायता ली जाएगी। सर्वे टीम स्कूलों में जाकर मिड-डे मील सहित अन्य सुविधाओं की जांच करेगी ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शिक्षा निदेशालय ने दिसंबर माह तक 300 से 500 मीटर की दूरी पर स्थित स्कूलों के क्लस्टर बनाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे ताकि वार्षिक परीक्षाओं से पूर्व स्कूलों को क्लस्टर योजना के तहत एकीकृत किया जा सके।

क्लस्टर स्कूलों के निरीक्षण के लिए स्कूलों का कमेटी के अध्यक्ष, केंद्र प्रमुख या मुख्य शिक्षक को सदस्य सचिव नियुक्त किया जाएगा। वहीं, सभी स्कूलों के एक शिक्षक और एसएमसी से एक प्रतिनिधि को कमेटी का सदस्य बनाया जाएगा। वहीं, स्कूलों में वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए कमेटी अध्यक्ष को बताने के बाद ही क्लस्टर स्कूल के शिक्षक छुट्टी पर जा सकेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग ने जिलाभर के स्कूल प्रमुखों को इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य न करने वाले प्रमुखों से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कुमार कौशल ने कहा कि जिले में क्लस्टर स्कूलों की जांच होगी। इसमें अभिभावकों एवं महिला मंडलों की सहायता ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed