{"_id":"66fa94672bd6543e3e002643","slug":"closed-shops-of-sports-complex-will-be-auctioned-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-137225-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की बंद दुकानों की होगी नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की बंद दुकानों की होगी नीलामी
Tue, 01 Oct 2024 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम हमीरपुर स्पोर्ट्स कंपलेक्स परिसर में दुकानों का निरीक्षण करते हुए। संवाद
हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर के सामने स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की दुकानों का सोमवार को एसडीएम संजीत सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर, लोक निर्माण और खेल विभाग के अधिकारी भी उनके साथ थे। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को दुकानों के सामने बनी नालियों की नियमित सफाई के निर्देश दिए गए, ताकि परिसर में स्वच्छता बनी रहे।
एसडीएम ने बंद पड़ी दुकानों का भी जायजा लिया और नगर परिषद को नीलामी की प्रक्रिया के लिए रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि बंद दुकानों को किराए पर आवंटित किया जा सके। इस दौरान एसडीएम संजीत सिंह ने दुकानों की ऊपरी मंजिल को सुंदर बनाने के लिए पारदर्शी छज्जा लगाने के लिए नगर परिषद के अधिकारी को जल्द एस्टीमेट तैयारी करने का भी आदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन पार्क और सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। एसडीएम ने दोपहिया वाहन चालकों को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बाहर वाहनों को पार्क न करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि परिसर का सुव्यवस्थित रखरखाव हो सके। इस दौरान टैक्सी यूनियन के चालकों से बातचीत करके उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
एसडीएम संजीत सिंह से कहा कि बस अड्डा के सामने बने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की दुकानों का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान दुकानों के बाहर बनी निकासी नालियों को साफ करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परिसर में स्वच्छता बनी रहे। इसके अतिरिक्त स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बंद पड़ी दुकानों का डाटा तैयार करने के लिए कहा है, ताकि नीलामी के जरिए पात्र लोगों को दुकानें आवंटित की जा सकें।