फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cleanliness tax will be imposed in Toni Devi market, increased house tax

टौणी देवी बाजार में लगेगा स्वच्छता कर, गृहकर बढ़ाया

Sat, 02 Oct 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness tax will be imposed in Toni Devi market, increased house tax
Cleanliness tax will be imposed in Toni Devi market, increased house tax
टौणी देवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बारीं में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही गृहकर को बढ़ाने और टौणी देवी बाजार को सुंदर बनाए रखने के लिए स्वच्छता कर लगाया जाएगा। इसके लिए ग्राम सभा ने मंजूरी प्रदान कर दी है। शनिवार को ग्राम पंचायत बारीं की ग्रामसभा प्रधान रविंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रधान रविंद्र ठाकुर ने सभा का संचालन किया तथा विस्तृत योजनाओं की जानकारी प्रदान की। ग्रामसभा ने गृहकर को दस रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये करने, टौणी देवी बाजार में सफाई को बनाए रखने के लिए हर माह पचास रुपये स्वच्छता कर लगाने को हरी झंडी दी है।
विज्ञापन

विकलांग लोगों से पंचायत पुराना गृहकर ही वसूल करेगी। इसके साथ ही पंचायत का भवन राष्ट्रीय राजमार्ग की परिधि में आ रहा है। इसके स्थान पर नया पंचायत भवन बनाने की भी ग्रामसभा ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। पंचायत ने आगामी दिनों में आधुनिक सुविधाओं से लेस भवन बनाने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। ग्राम सभा में वर्ष 2022-23 के मनरेगा शेल्फ भी पारित किए गए। जिसमें व्यक्तिगत व सार्वजनिक कार्यों को शामिल किया गया है। पंचायत के प्रत्येक वार्ड में एक बडा सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत के प्लास्टिक को एक स्थान पर एकत्रित करने के लिए प्लास्टिक एकत्रीकरण केंद्र मनरेगा के तहत बनाया जाएगा। बीपीएल की सूची में भी आवश्यक संशोधन पंचायत की ओर किया गया। इसके साथ ही कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान आईसीडीएस का स्थापना दिवस भी मनाया गया। बैठक में पंचायत उपप्रधान सुमेश कुमार, पंचायत सचिव बलवीर सिंह, वार्ड सदस्य सोनू कुमारी, पूनम कुमारी, राजो देवी, नरेश परमार, अंजना कुमारी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed