फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cleaning of tanks done in Baba Balak Nath Temple

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में करवाई टैंकों की सफाई

Tue, 07 Mar 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मास के मेलों को मद्देनजर रखते हुए बड़सर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मेलों के दौरान बाबा के भक्तों को किसी प्रकार की पेयजल की असुविधा न हो इसके लिए जल शक्ति विभाग ने मंगलवार को दियोटसिद्ध लोकनिर्माण विभाग विश्राम गृह के पास बने ओवर हैड टैंक, लंगर भवन और बाजार में बने पेय जल भंडारण टांकियों की साफ-सफाई की। शाहतलाई की तरफ अपनी सीमा में पांच जगहों पर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त नलों का प्रावधान किया गया। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 14 मार्च से चैत्र माह के मेले शुरू होंगे जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता देव राज चौहान ने कहा कि जहां तक संभव हो सकेगा चैत्र मेलों के दौरान पेयजल की कमी नहीं आने दी जाएगी इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। हालांकि बाबा बालक नाथ मंदिर के लिए पेयजल योजना में कनिष्ठ अभियंता का पद रिक्त चल रहा है लेकिन बाबा के भक्तों को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध हो सके इसके लिए हर व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed