फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Clean encroachment camaign fails in Sujanpur

सिरे नहीं चढ़ी अतिक्रमण हटाओ मुहिम

Tue, 09 Feb 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, सुजानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, सुजानपुर Updated Tue, 09 Feb 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
Clean encroachment camaign fails in Sujanpur

कस्बा में अतिक्रमण हटाओ मुहिम सिरे नहीं चढ़ पा रही है। प्रशासनिक अधिकारी कस्बा का निरीक्षण करने पहुंचते हैं तो दुकानदार सारा सामान समेट लेते हैं, जबकि अधिकारियों के लौटते ही दोबारा दुकानों के बाहर सामान सजा देते हैं। वर्तमान में हालात ऐसे हैं कि वाहन चालक तो दूर राहगीरों का भी गलियों से निकलना दूभर हो गया है।

विज्ञापन


नीरज कुमार, सचिन राणा, प्रदीप राणा, धीरज, भानू प्रताप का कहना है कि सुजानपुर कस्बा में अतिक्रमण हटाओ अभियान सिरे नहीं चढ़ पा रहा है। अधिकारी एक तरफ तो औचक निरीक्षण करने का हवाला देते हैं तो दूसरी तरफ रेहड़ी-फड़ीधारक और दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आते हैं।
विज्ञापन


जब भी अधिकारी बाजार में औचक निरीक्षण करने पहुंचते हैं तो सारे कारोबारी सामान दुकानों में समेट लेते हैं। अधिकारियों के जाते ही दोबारा सारा सामान सड़क किनारे सजा दिया जाता है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन को कई बार समस्या के बारे में अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक न तो प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई दिलचस्पी दिखाई है और न ही नगर परिषद नुमाइंदे सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार बेखौफ होकर अतिक्रमण कर प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों ने अतिक्रमणकारी दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नप अध्यक्ष रमन भटनागर का कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई के दौरान नगर परिषद सहयोग करेगी। अतिक्रमणकारियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed