{"_id":"6907a7be15f539fbac0e0a17","slug":"civil-hospital-staff-allotted-government-accommodation-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-172128-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल स्टाफ को सरकारी आवास आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल स्टाफ को सरकारी आवास आवंटित
Mon, 03 Nov 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल सुजानपुर के नवनिर्मित आवासीय भवनों में स्टाफ को कमरे आवंटित कर दिए गए हैं। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बने इन भवनों का लोकार्पण सात माह पहले मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया था।
वहीं, इन भवनों की नींव सात वर्ष पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ने रखी थी। स्टाफ को अब बिजली और पेयजल सुविधा के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। औपचारिकताएं पूरी होते ही चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी नए भवनों में रहना शुरू कर देंगे।
अस्पताल स्टाफ लंबे समय से आवासीय भवनों की कमी से जूझ रहा था। पुराने आवासीय भवन जर्जर हो चुके थे और रहने योग्य नहीं बचे थे। इसके बाद मुख्य सड़क के दूसरी ओर नए भवनों का निर्माण करवाया गया है। इन भवनों में 6 सेट चिकित्सकों के लिए और 6 सेट स्टाफ नर्सों के लिए बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पहले डॉक्टर और स्टाफ सदस्य किराये के निजी कमरों में रहने को विवश थे, लेकिन अब सरकारी आवास निर्धारित सरकारी किराये पर उपलब्ध हो गए हैं। पूल सिस्टम के तहत कर्मचारियों के नाम पर ही बिजली और पानी के कनेक्शन आवंटित होते हैं। इस प्रक्रिया को पूरा करने के कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।
सिविल अस्पताल सुजानपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि इसी महीने स्टाफ को अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि स्टाफ द्वारा विद्युत और पेयजल कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया गया है और सुविधा स्थापित होने के बाद सभी भवनों में आवास शुरू हो जाएगा।।