फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   civil hospital nadaun facing shortage of staff

Hamirpur (Himachal) News: स्टाफ की कमी से जूझ रहा सिविल अस्पताल नादौन

Sat, 29 Apr 2023 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त होने से मरीजों को इलाज करवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ही विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं लोगों को मिल रही है। आपात स्थिति में मरीजों को रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों मुकेश, जतिन, प्रवीण, राकेश, रोहन, मनोहर लाल, प्रकाश सिंह आदि ने कहा कि नादौन अस्पताल तीन जिलों के केंद्र बिंदु पर स्थित है। अस्पताल में प्रतिदिन 200 के बीच ओपीडी है। वर्तमान में अस्पताल में चर्म रोग विभाग में केवल ही एक विशेषज्ञ चिकित्सक कार्यरत है। जिसके सहारे पूरा अस्पताल चलाया जा रहा है। अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद आठ माह से रिक्त चल रहे हैं। विभाग की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सकों के बदले अस्पताल में पांच एमबीबीएस चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी है। जिनका अनुभव अभी तक एक से तीन वर्षों तक का है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञों के पद रिक्त होने से मरीजों को आपातकालीन स्थिति में दूर दराज के अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है। सिविल अस्पताल में स्त्री रोग, शिशु रोग विशेषज्ञ का होना आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में विशेषज्ञों के रिक्त पदों को भरने की मांग की है। इस बारे में बीएमओ नादौन डॉ. केके शर्मा ने कहा विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करने के लिए सरकार को पत्र भेजा गया है। अस्पताल में मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed