{"_id":"64d684132d9ccdeef80d7244","slug":"civil-hospital-bhoranj-got-two-specialist-doctors-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-5605-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल भोरंज को मिले दो विशेषज्ञ चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल भोरंज को मिले दो विशेषज्ञ चिकित्सक
Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में नेत्र रोग और चर्म रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति हो गई है। अब उपमंडल भोरंज की 33 पंचायतों के लोगों को नेत्र और चर्म रोग से संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए दूरदराज के अस्पतालों में नहीं भटकना पड़ेेगा। हमीरपुर की सीमा से सटे बिलासपुर और मंडी जिले के कई गांवों के लोग भी सिविल अस्पताल भोरंज में उपचार के लिए आते हैं। मरीजों को सिविल अस्पताल भोरंज में ही दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा मिलेगी। पूर्व में अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और सर्जन विशेषज्ञ की नियुक्ति हो चुकी है। अब भोरंज अस्पताल में पहली बार चर्म रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है।
सिविल अस्पताल भोरंज में पूर्व में एक माह में मात्र दो दिन ही अल्ट्रासाउंड हुआ करते हैं। अब अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट भी ज्वाइन कर गए हैं। अस्पताल में मरीजों को प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल रही है। पूर्व में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से अस्पताल में मरीजों को दिक्कतें होती थीं।
अस्पताल से मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता था। इस बारे में बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि अस्पताल में सर्जन विशेषज्ञ ने ज्वाइन कर लिया है। उधर, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज अस्पताल में हर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके चलते अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, शिशु रोग विशेषज्ञ और चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है ताकि मरीजों को इलाज कराने में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।