{"_id":"65beb11b0bd2932142060786","slug":"city-roads-narrow-due-to-encroachment-if-fire-breaks-out-everything-will-be-destroyed-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-120295-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमण से शहर की सड़कें तंग, आग लगी तो सब कुछ हो जाएगा भस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमण से शहर की सड़कें तंग, आग लगी तो सब कुछ हो जाएगा भस्म
विज्ञापन
कन्या स्कूल हमीरपुर के साथ मुख्य सड़क पर सजाया गया सामान। संवाद
हमीरपुर। अतिक्रमण से शहर के बाजार और अन्य सड़कें तंग हो गई है। यहां अग्निशमन वाहन निकलना तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने सड़क पर ही सामान सजा दिया है। आग लगने की सूरत में यहां भयंकर नुकसान हो सकता है। हमीरपुर शहर में जगह-जगह अतिक्रमण है। कन्या स्कूल के पास तो हालत इतनी खराब है कि गाड़ी क्या राहगीरों का भी चलना मुश्किल है।
गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक अतिक्रमण के कारण अग्निशमन विभाग को भी गाड़ियां पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। दीपावली पर्व के दौरान अग्निशमन विभाग की ओर से शहर में आग से बचाव के लिए मॉक ड्रिल करवाई जाती है। उस दौरान भी विभागीय कर्मचारी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के आदेश देते हैं। कुछ समय तक तो स्थिति ठीक रहती है, फिर बाजार में वही हालात हो जाते हैं। ऐसे में अगर बाजार में अग्निकांड होता है तो विभाग भी अतिक्रमण के कारण परेशान होता है और दमकल वाहन देरी से मौके पर पहुंचता है। ऐसे में काफी नुकसान हो चुका होता है। जिले में एक फायर स्टेशन है तथा तीन फायर पोस्टें हैं। सुजानपुर, बिझड़ी और भोरंज में फायर पोस्टें हैं।
नादौन में अग्निशमन विभाग का कार्यालय निर्माणाधीन है। अभी तक वहां पर अग्निकांड होने पर हमीरपुर व ज्वालाजी से दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचती हैं। हमीरपुर में तीन बड़ी गाड़ियां हैं। इनमें एक वाटर वॉचर, एक एडवांस फायर टेंडर और दो गाड़ियां और एक मोटर साइकिल है। वहीं, सुजानपुर में एक वाटर टेंडर और एक क्यूआरबी है। वहीं, बिझड़ी में भी एक वाटर टेंडर और एक क्यूआरबी है और भोरंज में भी एक गाड़ी है। सारी सुविधा होने के बावजूद अतिक्रमण के कारण परेशानी होती है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अतिक्रमण एक मुख्य समस्या है। कई बार दुकानदारों को कहा गया लेकिन जूं तक नहीं रेंगती। कमेटी को चाहिए कि अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करे ताकि विभाग की गाड़ियां आराम से शहर में जा सकें। दुर्घटना कभी भी हो सकती है।
समाचार : सोनम शर्मा