{"_id":"67af977260d7310f77040495","slug":"city-residents-should-not-throw-garbage-here-and-there-soni-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-148272-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासी इधर-उधर कूड़ा न फेंकें : सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासी इधर-उधर कूड़ा न फेंकें : सोनी
Sat, 15 Feb 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर परिषद नादौन में चलाए जा रहे स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान में शुक्रवार को वार्ड नंबर चार में सफाई की गई।
नगर परिषद के अध्यक्ष शम्मी सोनी और पार्षद सुषमा अवस्थी, सचिव रमन कुमार, स्वच्छता प्रभारी अक्षित सोनी, मिशन के जिला समन्वयक अंकित शर्मा और स्वच्छता कर्मियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग दिया। शम्मी सोनी ने कहा कि घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने के लिए सुविधा प्रदान की गई है, इसीलिए लोग नियमों का पालन करते हुए शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि यदि कोई भी शहरवासी इधर-उधर कूड़ा-कचरा फेंकता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमों के तहत कार्रवाई होगी। सूखे और गीले कचरे का प्रबंधन, समाधान शिविर के बारे में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से लोगों को घर बैठे कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन सुविधाओं में संपत्ति कर, विभिन्न बिलों की अदायगी, पालतू पशुओं का पंजीकरण, ट्रेड लाइसेंस, समस्याओं की शिकायत व उनके समाधान सहित अन्य सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
इन दो माह में चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक सोमवार और वीरवार को विभिन्न वार्डों में समाधान शिविरों का आयोजन होगा। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। संवाद