फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CITU protests against labor code, demands its repeal

Hamirpur (Himachal) News: लेबर कोड के खिलाफ सीटू का प्रदर्शन, निरस्त करने की मांग

Tue, 01 Oct 2024 09:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 01 Oct 2024 09:15 AM IST
विज्ञापन
CITU protests against labor code, demands its repeal
सीटू कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए। संवाद
हमीरपुर। सीटू के अखिल भारतीय आह्वान पर सोमवार को जिला मुख्यालय में मजदूरों ने प्रदर्शन किया। ठेका, अनुबंध, मल्टी टास्क और मल्टी पर्पज श्रमिकों की मांगों को लेकर और मोदी सरकार द्वारा बनाए गए चार लेबर कोड के विरोध में डीसी कार्यालय के बाहर यह प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, जिला सचिव जोगिंद्र कुमार, प्रताप राणा, संतोष कुमार, और नवीन कुमार ने संबोधित किया। डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि यह प्रदर्शन देश भर में किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद देश के महत्वपूर्ण संसाधनों को कुछ कार्पोरेट घरानों के हाथों में लुटा दिया है, जिससे आम जनता को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मजदूरों के लिए बनाए गए सभी श्रम कानूनों को खत्म कर दिया गया है और उनकी जगह चार नए लेबर कोड लागू किए गए हैं, जो श्रमिकों को बंधुआ मजदूरी और गुलामी की ओर ले जाने का रास्ता खोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में मजदूरों ने चारों लेबर कोड को निरस्त करने, मजदूरों के लिए मासिक न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये सुनिश्चित करने और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार एक समान काम का एक समान वेतन देने की मांग की। प्रदर्शन में नवीन कुमार, पवन कुमार, कुलतार, नरेश कुमार, सुरेश, राजेश, भूमि सिंह, मस्तराम सहित अन्य मजदूरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed