{"_id":"67ae451717b7846ce20a999d","slug":"chitta-recovered-from-two-youths-in-car-in-galod-market-case-registered-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-148193-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ बाजार में कार सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ बाजार में कार सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद, केस दर्ज
Fri, 14 Feb 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत बाजार में एक व्यक्ति से 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। हैड कांस्टेबल सुनील राणा की अगुवाई में बुधवार रात को गलोड़ बाजार में 11:00 बजे के करीब नाका लगाया गया था। उसी दौरान कांगू से गलोड़ की ओर जा रही सफेद रंग की ऑल्टो कार को रोका, तो गाड़ी के अंदर बैठे दो लोग घबरा गए। पुलिस टीम को शक हुआ, तो पुलिस ने स्थानीय पंचायत उपप्रधान जीवन कुमार और तहसीलदार गलोड़ केशव कुमार को मौके पर बुलाकर उनकी तलाशी ली। उनके पास से 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने गाड़ी और दोनों युवकों को अपनी हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अजय कुमार उर्फ शिवू आयु 31 साल निवासी गांव नारा डाकघर और तहसील गलोड़, रविंद्र कुमार आयु 41 साल निवासी गांव डुगैड (डडोह) डाकघर व तहसील गलोड़ से 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
डीएसपी लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अजय कुमार उर्फ शिवू के खिलाफ पहले ही एनडीपीएस के तहत केस चला हुआ है।