फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   chitta captured

जाहू में चिट्टे के साथ दबोचा मंडी का युवक

Wed, 08 Jan 2020 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में चार दिनों के भीतर एनडीपीएस का तीसरा मामला सामने आया है। अब पुलिस ने जाहू में मंडी के रहने वाले एक युवक को 5.34 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार उर्फ टोंसा (34) निवासी गांव भांबला जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार शाम को भोरंज थाना के एसएचओ कुलवंत सिंह अपनी टीम के साथ जाहू जा रहे थे। इस दौरान जाहू सड़क पर एक युवक सामने से आ रहा था। पुलिस की गाड़ी को देख युवक पीछे भाग गया। जब पुलिस ने युवक का पीछा किया तो उससे 5.34 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इससे पहले पुलिस ने बिझड़ी निवासी विशाल कुमार को 3.69 ग्राम चिट्टे के साथ 6 जनवरी को गिरफ्तार किया। जबकि उससे पहले 4 जनवरी को पुलिस ने हमीरपुर के अणु कलां में उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो युवकों से 71 ग्राम चरस और 39 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। नए साल के पहले हफ्ते में ही हमीरपुर पुलिस ने एनडीपीएस में तीन मामले दर्ज कर लिए हैं। जबकि एक्साइज विभाग ने टौणीदेवी में 150 पेटी अंग्रेजी शराब बिना परमिट के बरामद की थी। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। किसी भी नशे के कारोबारी को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed