{"_id":"65d889aa5dffc31f07090e06","slug":"childrens-teeth-are-getting-worse-due-to-eating-junk-food-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-122061-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जंक फूड खाने से बच्चों के दांत हो रहे अधिक खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जंक फूड खाने से बच्चों के दांत हो रहे अधिक खराब
विज्ञापन
मेडिकल अस्पताल हमीरपुर में पहुंच रहे दांतों का उपचार करवाने
कम उम्र में ही दांत खराब होने से अभिभावक और दंत चिकित्सक भी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दंत रोग से पीड़ित बच्चे अधिक संख्या में उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। 12 से 25 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चे ज्यादा दंत रोगों की चपेट में आए हैं। इसका कारण जंक और फास्ट फूड का अधिक सेवन बताया जा रहा है। जंक फूड खाने से बच्चों के दांत सबसे ज्यादा खराब हो रहे हैं। इससे बच्चों के अभिभावक भी खासे परेशान हैं। बच्चे रोजाना कुरकुरे, लेज, टाफियां, चॉकलेट्स, कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन कर रहे हैं। इससे उनके मसूडों में सूजन, दांत में कीड़ा, दांत खराब आदि हो रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को इन वस्तुओं का सेवन करने से जितना मर्जी रोका जाए वह नहीं मानते। बाद में आए दिन दांतों में दर्द, सूजन आदि की समस्या को लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंच रहे हैं। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि बच्चों को दंत रोगों से बचने के लिए जंक और फास्ट फूड का त्याग करना चाहिए क्योंकि यह दांतों व स्वास्थ्य दोनों के लिए खराब हैं। मेडिकल कॉलेज में एक माह में करीब 100 ऐसे मरीज इलाज करवाने पहुंच रहे हैं।