फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Children's health will be monitored through poshan tracker

Hamirpur (Himachal) News: पोषण ट्रैकर एप से होगी बच्चों के विकास और स्वास्थ्य की निगरानी

Tue, 28 Nov 2023 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 Nov 2023 06:34 AM IST
विज्ञापन
Children's health will be monitored through poshan tracker
सुजानपुर आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे एवं अभिभावक।(संवाद)
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर में 0 से 6 साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी अब पोषण ट्रैकर एप से होगी। इसके लिए बाल विकास परियोजना सुजानपुर की ओर से सोमवार को 123 आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर लगभग 1,000 बच्चों के वजन और लंबाई का विवरण पोषण ट्रैकर एप पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सीडीपीओ सुजानपुर कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि पोषण अभियान को जन आंदोलन का व्यापक रूप दिया जा रहा है। लोगों में पोषण के प्रति सकारात्मकता उत्पन्न करने और कुपोषण जैसी शब्दावली से उत्पन्न नकारात्मकता को समाप्त करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से 0-6 आयु वर्ग के समस्त बच्चों की वृद्धि और विकास का आंकलन कर एक सशक्त स्वास्थ्य डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोषण अभियान के दौरान स्वस्थ बच्चों के परिवारों विशेषकर माताओं को बच्चों के समुचित विकास में योगदान के लिए सामाजिक तौर पर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, जिन परिवारों के बच्चे वृद्धि और विकास के मानकों में थोड़ा पीछे रह जाएंगे, उनकी कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई में एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ उन्हें चिकित्सीय मदद प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीपीओ ने कहा कि बच्चों के विकास और वृद्धि मानकों का डाटा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से निरंतर सांझा किया जा रहा है। इस संबंध में कुपोषित बच्चों को रेफर करने के लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रेफरल पर्चियां भी दी गई हैं। माताओं एवं परिवारों की पोषण शिक्षा के दृष्टिगत सूक्ष्म पोषक तत्वों से युक्त रीजनल और सीजनल पोषण सामग्री का भी प्रदर्शन किया जाता है, ताकि वह बच्चों को उचित पोषाहार दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed