{"_id":"693d67bb36b1aa5e700555c9","slug":"children-performed-folk-dances-gidda-and-bhangra-and-won-applause-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-176704-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बच्चों ने लोक नृत्य, गिददा और भंगड़ा डाल लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बच्चों ने लोक नृत्य, गिददा और भंगड़ा डाल लूटी वाहवाही
Sun, 14 Dec 2025 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 14 Dec 2025 06:44 AM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अप्पर हड़ेटा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सांस्कृतिक
अपर हड़ेटा स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
मेहनत सफलता की कुंजी, मेहनत करोगे तो मंजिल आसानी से पाओगे : प्रेम चंद
संवाद न्यूज एजेंसी
गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अपर हड़ेटा में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गलोड़ के अध्यक्ष कैप्टन प्रेमचंद शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेहनत से किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है। मेहनत ही सफलता की कुंजी है अगर आज मेहनत करोगे तो मंजिल आसानी से हासिल कर पाएंगे। उन्होंने अनुशासन और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
समारोह में विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, गीत-संगीत, समूह गान, गिद्दा, भंगड़ा, लघु नाटक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल का इतिहास और बच्चों की साल भर की गतिविधियों का विवरण सबके सामने रखा। उन्होंने बताया कि स्कूल उत्थान के लिए कई दानी सज्जनों ने दिल खोलकर दान दिया है।
कार्यक्रम अंत में विभिन्न प्रकार की उपलब्धियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान अमित लखनपाल, ग्राम पंचायत हड़ेटा की प्रधान तृप्ता देवी, उप प्रधान संजय कुमार, वार्ड सदस्य राम मूर्ति, राजकुमार, पूनम शर्मा, रजनी देवी, पुलिस चौकी गलोड़ प्रभारी विनय कुमार अत्री, पूर्व प्रधान कमलजीत, पूर्व प्रधानाचार्य मदन गर्ग, हंस राज, रांझा राम, लहर नाथ,प्यार चंद, देव राज, अनिल कुमार, सचिव अमित कुमार, प्रवक्ता प्रीतम चंद, रामेश्वर शर्मा, स्कूल स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।