फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Children are the future of the country: Suresh Kumar

बच्चे देश का भविष्य : सुरेश कुमार

Tue, 14 Jan 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Children are the future of the country: Suresh Kumar
भोरंज विधायक सुरेश कुमार व कांगड़ा सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानि - फोटो : हादसे के बाद रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन इमारत।
सचित्र
विज्ञापन

विधायक बोले- बच्चों में प्रतियोगिता की भावना पैदा करना जरूरी
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज ने मनाया वार्षिक समारोह, बच्चों संग विधायक ने भी लगाए ठुमके

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज/ जाहू (हमीरपुर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए बच्चों की प्रतिभा को बाहर निकालने तथा प्रतियोगिता की भावना पैदा करना जरूरी है। भोरंज में नगर पंचायत बनाने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का शहरीकरण करना है। इसके लिए पुरानी सड़कों का विस्तारीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राइम स्कूल भोरंज से दियालड़ी सड़क को चौड़ा करने पर 40 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन

सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट से मुख्यातिथि को स्कूल की उपलब्धियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में विधायक सुरेश कुमार ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कांगड़ा सहकारी कृषि एवं भूमि विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्शन



भोरंज विधायक सुरेश कुमार व कांगड़ा सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानियां सांस्कृति कार्यक्रम के दौरान बच्चों के संग थिरकते हुए। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed