फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Minister will give relief money to disaster affected people in Hamirpur on 26th: Suresh

मुख्यमंत्री 26 को हमीरपुर में आपदा प्रभावितों को देंगे राहत राशि : सुरेश

Tue, 21 Nov 2023 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भोरंज से कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में विकास के द्वार खोल दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 को हमीरपुर प्रवास के दौरान आपदा प्रभावितों को राहत राशि प्रदान करेंगे। सोमवार को हमीरपुर सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में सुरेश कुमार ने कहा कि सीएम से जनता को बहुत उम्मीदें हैं जिन्हें एक-एक करके पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में हमीरपुर में कई बड़े कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में कैंसर रिसर्च सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। यह हिमाचल का सबसे बड़ा रिसर्च सेंटर आधुनिक तकनीक से लैस होगा। इसके साथ ही नर्सिंग कॉलेज भी खुल रहा है। 70 करोड़ की राशि से हमीरपुर में नया बस स्टैंड बन रहा है। हेलीपोर्ट के लिए जमीन चयनित कर ली गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि सरकार हमीरपुर जिला में चार बड़े कार्यालय खोलने जा रही है। 400 करोड़ रुपये की लागत से पीने के पानी के लिए चार बड़ी स्कीमें जिले में तैयार होगी। इसके अलावा टौणी देवी में डिग्री कॉलेज खोलने की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस मौके पर हिमाचल कृषि सहकारी एवं ग्रामीण बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, कौशल विकास निगम के संयोजक अतुल कड़ोहता, खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक मंडल सदस्य एवं आरकेएस के सदस्य विक्रम शर्मा, राजेश आनंद, सुमन भारती और अंशुल शर्मा और पंकज मिन्हास समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड चीफ इंजीनियर और मंडलायुक्त कार्यालय खुलेंगे
सुरेश कुमार ने कहा कि हमीरपुर में बिजली बोर्ड का चीफ इंजीनियर कार्यालय और मंडलायुक्त कार्यालय खोले जाएंगे। मुख्य अभियंता कार्यालय के लिए सरकारी से सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल चुकी है। नादौन में इलेक्ट्रिक बसों का डिपो खुलने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed