फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Minister Sukhu is writing a new chapter of development

विकास की नई इबारत लिख रहे मुख्यमंत्री सुक्खू : बिट्टू

Tue, 24 Dec 2024 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 24 Dec 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Sukhu is writing a new chapter of development
बाल स्कूल हमीरपुर में वार्षिक समारोह के दौरान भांगड़ा प्रस्तुत करते छात्र। संवाद
हमीरपुर। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सोमवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बतौर मुख्यातिथि विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पूरे प्रदेश में विकास की नई दिशा दिखा रहे हैं। जिला हमीरपुर में भी कई विकासात्मक योजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, पर्यटन, कृषि-बागवानी और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल के उपलब्धियों और कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें समूह गान, नशा निवारण पर लघु नाटिका, राजस्थानी कठपुतली नृत्य, कव्वाली, पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विंग के सभी मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, स्थानीय नगर परिषद के पदाधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed