{"_id":"680a8be311527384cd0c5a2c","slug":"chief-minister-should-give-the-gift-of-school-education-directorate-to-hamirpur-vikas-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-154110-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री हमीरपुर को दें स्कूल शिक्षा निदेशालय की सौगात : विकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री हमीरपुर को दें स्कूल शिक्षा निदेशालय की सौगात : विकेश
Fri, 25 Apr 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से स्कूल शिक्षा निदेशालय की सौगात हमीरपुर को देने की मांग की है।
संघ अध्यक्ष जिला हमीरपुर विकेश कौशल, महासचिव रविंद्र कुमार, वित्त सचिव विपिन कुमार, मीडिया सचिव राजेश गौतम आदि ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षा निदेशालय प्रारंभिक एवं उच्च दोनों को एकत्रित करके एक ही शिक्षा निदेशालय बनाया गया है, जो कि सरकार का एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा निदेशालय को धर्मशाला की बजाय जिला हमीरपुर में स्थापित किया जाए।
शिमला प्रदेश की राजधानी होते हुए एक भीड़ वाला क्षेत्र भी है, जहां गाड़ी पार्क करने के लिए भी मुश्किल पेश आती है। धर्मशाला प्रदेश के एक छोर में स्थित है। हमीरपुर जिला प्रदेश के अन्य जिलों के लिए एक केंद्र का स्थान है, जहां आना-जाना शिमला और धर्मशाला की अपेक्षा अति सुलभ है। ऐसे में स्कूल शिक्षा निदेशालय हमीरपुर में स्थापित किया जाना चाहिए। संवाद