फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Minister should clarify the situation on allegations of transactions worth crores in Power Department: Rajendra

पावर डिपार्टमेंट में करोड़ों के लेनदेन के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करें मुख्यमंत्री : राजेंद्र

Tue, 09 Apr 2024 06:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
सीएम के मित्रों के पास कहां से आ गई करोड़ों की संपत्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व विधायक और भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने प्रेस बयान में कहा कि पावर डिपार्टमेंट में करोड़ों के लेनदेन के आरोपों से सरकार कटघरे में है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। पावर डिपार्टमेंट में जिस तरीके से अधिकारी आपस में आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं और एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे साफ है कि दाल में कुछ काला जरूर है। सरकार मामले को दबाने में जुटी हुई है।


राजेंद्र राणा ने कहा कि पहले भी 25 करोड़ रुपये के लेनदेन के आरोप एक पावर प्रोजेक्ट को लेकर लग चुके हैं। अब भी करोड़ों के लेनदेन के आए दिन आरोप लग रहे हैं। जिस व्यक्ति ने इस बारे में शिकायत की थी, सरकार ने आरोपियों के खिलाफ जांच करने के बजाय उल्टा शिकायतकर्ता के खिलाफ ही जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि जिस पत्र बम के जरिये पावर प्रोजेक्ट में जो करोड़ों के लेनदेन के आरोप लगे थे, उसमें मुख्यमंत्री कार्यालय पर भी सवाल उठाए गए थे। मुख्यमंत्री से यह भी सवाल किया कि उनके ऐसे कौन से मित्र हैं जिनके पास पहले मारुति कार में पेट्रोल डलवाने तक के पैसे नहीं थे और अब उन्होंने 14 महीने में करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed