फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Minister is beautifying Hamirpur with big projects: Bittu

हमीरपुर को बड़े-बड़े प्रोजेक्टों से संवार रहे हैं मुख्यमंत्री : बिट्टू

Sat, 11 Jan 2025 06:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 11 Jan 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister is beautifying Hamirpur with big projects: Bittu
ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल
ताल, हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शैक्षणिक ढांचे में कई बड़े सुधार कर रही है, ताकि आम परिवारों के बच्चों को भी बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राजनीति से ऊपर उठकर आम जनता के हित में कार्य कर रहे हैं। वह हमीरपुर जिला को कई बड़े-बड़े प्रोजेक्टों से संवार रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर को मेडिकल काॅलेज, बस स्टैंड और नगर निगम जैसे बड़े तोहफे दिए हैं। जोल सप्पड़ में बन रहे डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल काॅलेज हमीरपुर के नए परिसर में कैंसर केयर संस्थान, नर्सिंग कॉलेज और एक अलग मातृ-शिशु अस्पताल की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक मंडल के सदस्य विक्रम शर्मा, कांग्रेस के पदाधिकारी, एसएमएसी अध्यक्ष, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। संवाद

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed