{"_id":"6aaeecf852704c37ea03e8fa","slug":"chief-minister-himself-in-trouble-has-put-the-state-in-a-bind-too-ashish-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-209052-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री खुद परेशान, प्रदेश को भी दिक्कत में डाला : आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री खुद परेशान, प्रदेश को भी दिक्कत में डाला : आशीष
Sun, 20 Sep 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को परेशान बताए जाने वाले बयान पर हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद परेशान हो चुके हैं और उन्होंने पूरे प्रदेश को दिक्कत में डाल रखा है।
ऊना में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के समय नारे लगाए जाने की घटना का जिक्र करते हुए आशीष शर्मा ने कहा कि यह घटना सभी ने देखी है और लोगों को पता है कि परेशान कौन है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में हमीरपुर जिले की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत और मुख्यमंत्री सुक्खू के नादौन से चुनाव हारने का दावा भी किया।
आशीष शर्मा शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो जिला हमीरपुर की ओर से गांधी चौक पर आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। शिविर में कुल 86 यूनिट रक्तदान हुआ। विधायक आशीष शर्मा ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन
भाजयुमो हमीरपुर जिलाध्यक्ष शुभम पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में भोरंज भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनी शुक्ला सहित जिला परिषद और बीडीसी सदस्य तथा भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे। युवाओं के साथ महिलाओं ने भी रक्तदान में भाग लिया।
भाजयुमो मीडिया प्रभारी अखिल ठाकुर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए युवा मोर्चा की ओर से जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।