फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Minister handed over 22.68 crore development projects

मुख्यमंत्री ने 22.68 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

Fri, 26 Mar 2021 11:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister handed over 22.68 crore development projects
मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री, जिले के अधिकारी व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्चुअल माध्यम से 22.68 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और आधारशिलाएं रखीं। मुख्यमंत्री ने टौणी देवी में 2.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने हमीरपुर में 2.01 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली राजस्व कॉलोनी, 4.90 करोड़ रुपये की लागत से सुजानपुर तहसील की डूहक, धैल, पटलांदर और भलेठ उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना की पंपिंग मशीनरी के स्वचालन सहित वितरण प्रणाली और सुधारीकरण, 6.77 करोड़ की लागत से गांव बैरी से पलाही चरण-1 के अंतर्गत ब्यास नदी के लेफ्ट बैंक में बाड़ संरक्षण कार्य और सुजानपुर तहसील में 6.85 करोड़ रुपये की लागत से गांव बैरी से पलाही चरण-2 के अंतर्गत ब्यास नदी के लेफ्ट बैंक में बाड़ संरक्षण कार्य की आधारशिलाएं रखीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शिमला से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में तीव्रता से वृद्धि हुई है। इस कारण यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से आयोजित करना पड़ा। राजस्व कॉलोनी का निर्माण कार्य अगले दो वर्षों में पूरा हो जाएगा। जिससे जिले के कर्मचारियों को आवासीय भवन उपलब्ध होंगे। सुजानपुर में 12 करोड़ रुपये की लागत से मिनी सचिवालय भवन का निर्माण किया जा रहा है। पुंग खड्ड पर 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुल का निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। नाबार्ड के अंतर्गत क्षेत्र में 12 सड़कों के निर्माण पर 37 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और इस विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 12 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पटलांदर में 7.50 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत उपकेंद्र का निर्माण किया जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए महत्वाकांक्षी लगवालती, बमसन जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस क्षेत्र में विभिन्न सरकारी भवनों के निर्माण पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में मौजूद रहे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने टौणी देवी में तहसील कार्यालय भवन के लोकार्पण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सक्षम नेतृत्व में प्रदेश कोरोना पर विजय प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये सभी विकासात्मक परियोजनाएं क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगी। जिला भाजपाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने सुजानपुर क्षेत्र के लोगों के लिए करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed