{"_id":"66d1b645d4531a90da07f8a5","slug":"chest-x-ray-of-69-patients-and-report-given-on-the-spot-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-134704-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 69 मरीजों के छाती के एक्सरे कर मौके पर दी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 69 मरीजों के छाती के एक्सरे कर मौके पर दी रिपोर्ट
विज्ञापन
44 मरीजों में पाई गई शुगर, 56 में उच्च रक्तचाप के लक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड नादौन की ओर से ग्राम पंचायत लाहड़ कोटलु में शुक्रवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बीपी, शुगर के अलावा हेपेटाइटिस बी, सी के अतिरिक्त एचआईवी और टीबी के टेस्ट भी मौके पर ही किए गए। मौके पर मौजूद एनजीओ की ओर से लोगों को एड्स के लक्षण और अन्य सावधानियों, दवाई किट के बारे में भी समझाया। बीएमओ नादौन डॉ. केके शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत जिले के अन्य स्वास्थ्य खंडों की तरह स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में कुल 198 मरीज पंजीकृत किए गए हैं। इसमें पोर्टेबल मोबाइल एक्सरे मशीन से मौके पर ही 69 मरीजों के छाती के एक्सरे करके रिपोर्ट भी साथ ही दे दी गई। दूसरी ओर सभी पंजीकृत मरीजों के लैब टेस्ट शुगर व हीमोग्लोबिन आदि भी किए गए हैं। 44 मरीजों को शुगर पाई गई, वहीं 56 को हाइपरटेंशन के लक्षण मिले हैं। इसके अतिरिक्त टीबी, हेपेटाइटिस बी, सी के अलावा एचआईवी की जांच के लिए भी सैंपल एकत्रित किए गए हैं। उनकी रिपोर्ट कुछ समय के बाद आने पर मरीज के मोबाइल नंबर पर सूचना विभाग की ओर से दे दी जाएगी। इस मौके पर डॉ. योगेन ठाकुर, डॉ. राजेश्वर ठाकुर के अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता के अतिरिक्त स्थानीय प्रधान विपिन कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं, दो सितंबर को नागरिक अस्पताल नादौन में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया जाएगा।