फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   checkup patient in toni devi

टौणी देवी में 1130 रोगियों का किया गया चेकअप

Sun, 07 Feb 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 07 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
checkup patient in toni devi
सर्वकल्याणकारी संस्था की ओर से टौणी देवी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हमीरपुर, मंडी के करीब 1130 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा गया।
विज्ञापन


फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। इसमें ह्दय रोग के डॉ. आरके जसवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश सेन, जनरल फिजिशियन डॉ. आरके बहल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक जोशी की टीम शामिल रही।


शिविर में एक्सरे और विभिन्न टेस्ट नि:शुल्क किए गए। राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि सर्वकल्याणकारी संस्था अब तक 18 मेगा मेडिकल नि:शुल्क कैंपों का आयोजन कर चुकी है। टौणी देवी में संस्था का 19वां मेगा कैंप आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्धन तथा गरीब उपचार करवाने के लिए दिल्ली या पीजीआई चंडीगढ़ तक पहुंचने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में गरीब परिवारों को उनके घर के समीप ही उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सर्वकल्याणकारी संस्था निशुल्क मेडिकल कैंपों का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्था गरीब तथा निर्धन रोगियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद भी मुहैया करवाएगी। इस अवसर पर बीएमओ संजय पाठक, उपाध्यक्ष बीडीसी लेखराज, शक्ति चंद और विपिन सिपहिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed