फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   check voter list

मतदाता सूचियों के लिए दावे या आक्षेप 15 दिसंबर तक

Fri, 20 Nov 2020 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप आम जनता के निरीक्षण के लिए सभी मतदान केंद्रों और एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में उपलब्ध करवा दिया गया है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने कहा कि 15 दिसंबर तक कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूचियों के इन प्रारूपों का निरीक्षण करके इनमें अपने नाम शामिल होने के बारे में पुष्टि कर सकता है। एक जनवरी 2021 को अर्हक तिथि मानते हुए इन फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त गहन पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। इसलिए एक जनवरी 2021 तक 18 वर्ष की आयु पूरे करने वाले युवा भी इन मतदाता सूचियों में अपने नाम दर्ज करवा सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने के दावे और अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने के संबंध में आक्षेप 15 दिसंबर तक निर्धारित प्रपत्र पर दाखिल किए जा सकते हैं। ये दावे या आक्षेप या अन्य आवश्यक संशोधन संबंधित बूथ लेवल अधिकारी या एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में दाखिल किए जा सकते हैं। डाक या ऑनलाइन एवं वोटर हेल्पलाइन पर भी निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से दावे, आक्षेप या संशोधन दाखिल करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed