फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cheating of seven lakhs in the name of petrol pump dealership

Hamirpur (Himachal) News: पेट्रोल पंप की डीलरशिप के नाम पर सात लाख की ठगी

Mon, 15 Jan 2024 02:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। जिले के नादौन में पेट्रोल पंप की डीलरशिप के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराध थाना मध्य रेंज मंडी में केस दर्ज किया गया है। शातिरों के झांसे में आकर नादौन निवासी व्यक्ति से सात लाख की ठगी हुई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब साइबर अपराध पुलिस थाना मध्य रेंज मंडी इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नादौन शहर के निवासी ने कहा कि पेट्रोल पंप की डीलरशिप के लिए उसे शातिरों की तरफ से ऑफर दिया गया। वह इंटरनेट से डीलरशिप के बारे में जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान एक नामी कंपनी की डीलरशिप का उन्हें झांसा दिया गया। शातिरों की ओर से नादौन में ही पेट्रोलपंप खोलने की बात कही गई और पैसों की डिमांड की गई। शिकायतकर्ता उनके झांसे में आ गया है। उनके बताए खातों में कई किस्तों में सात लाख रुपये जमा करवा दिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि कुछ दिनों तक उसे टाला जाता रहा और पैसे की वापसी की मांग करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कुछ समय के बाद शातिरों ने शिकायतकर्ता का फोन उठाना ही बंद कर दिया। शातिरों की तरफ से कोई जवाब न मिलने पर पुलिस के पास शिकायत दी है।
विज्ञापन


ऑनलाइन फ्राॅड होने पर 1930 पर करें कॉल
साइबर अपराध थाना मध्य रेंज मंडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में छानबीन की जा रही है। नियमों के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि साइबर फ्राॅड से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहें। किसी भी तरह की डीलरशिप और फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी का शिकार न हों। ऑनलाइन ठगी होने पर 1930 टॉल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा 01905-226900 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed