{"_id":"6755a8dae6bc501e64083909","slug":"chaugan-of-sujanpur-is-in-bad-condition-due-to-garbage-and-neglect-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-142719-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर का चौगान कचरे और अनदेखी से बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर का चौगान कचरे और अनदेखी से बदहाल
Mon, 09 Dec 2024 09:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 09 Dec 2024 09:48 AM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक सुजानपुर चौगान में पड़ा कूड़ा-कचरा। -संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक सुजानपुर चौगान जो हर साल होली जैसे आयोजनों से लाखों रुपये का राजस्व देता है। मगर प्रशासनिक अनदेखी से आज गंदगी और लापरवाही का शिकार हो गया है। चौगान में जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। प्रवेशद्वार खुले होने से गाड़ियां अंदर तक जा रही हैं, जिससे मैदान को नुकसान हो रहा है। कई जगह चौगान मैदान की रेलिंग टूट चुकी है।
बेसहारा पशुओं ने चौगान को चारागाह में बदल दिया है। हर तरफ पशुओं का डेरा और गंदगी के ढेर नजर आते हैं। ये जानवर चौगान में आने वाले लोगों को घायल भी कर चुके हैं। अत्यधिक घास और देखरेख की कमी के कारण बुजुर्गों ने टहलना और बच्चों ने खेलना बंद कर दिया है। जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय निवासी नगर परिषद और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि चौगान की दुर्दशा से इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को नुकसान हो रहा है। अंकुश, रविंद्र, अनुज और कपिल ने कहा कि जनता की लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। सुस्त रवैये के कारण चौगान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने चौगान की सफाई और रखरखाव की मांग की है।
विज्ञापन
सुजानपुर शहर में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है। जल्द ही इसके सकरात्मक परिणाम सामने आएंगे।
-रोहित शर्मा, एसडीएम सुजानपुर।