{"_id":"66323b8f662aaca1c10093e9","slug":"chaugan-cleared-fair-administration-removed-shops-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-126748-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: साफ हुआ चौगान, मेला प्रशासन ने हटवाई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: साफ हुआ चौगान, मेला प्रशासन ने हटवाई दुकानें
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
समय अवधि समाप्त होने के बाद भी सज रही थीं दुकानें
मेला प्रशासन ने होली मेले में दुकानदारों को 25 अप्रैल तक दिया था समय
खबर छपने के बाद हरकत में आया विभाग, चौगान से हटवाई दुकानें
संवाद न्यूृज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के चौगान में आयोजित राष्ट्र स्तरीय होली मेले में अब दुुकानदारों ने दुकानें हटा ली हैं। मेला प्रशासन की ओर से दुकानदारों को 25 अप्रैल तक दुकानें हटाने के निर्देश जारी किए थे लेकिन कुछेक दुकानदार समय अवधि समाप्त होने के बाद भी दुकानों को हटाने में आनाकानी कर रहे थे। अमर उजाला ने 28 अप्रैल के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद मेला प्रशासन ने निजी तौर पर मैदान का निरीक्षण करने दुकानदारों को दुकानें हटाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार और बुधवार को दुकानदारों ने दुकानों और अस्थायी शेड को हटाया। पूर्व में मेला प्रशासन की ओर से दुकानदारों को 25 अप्रैल तक दुकानों को हटाने के निर्देश जारी किए थे ताकि मैदान की साफ सफाई कराई जा सके लेकिन एक दर्जन से अधिक दुकानदारों ने दुकानें नहीं हटाई थीं। ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग पर मेला प्रशासन ने दुकानों का हटवाया है। मार्च के अंतिम सप्ताह में सुजानपुर के चौगान में राष्ट्र स्तरीय होली मेला शुरू हुआ था। एक माह तक मेले में दुकानें करने के बाद भी दुकानदार अपना सामान नहीं हटा रहे थे। इससे मैदान में सैर करने और खेल अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब मैदान में दुकानें न होने से उन्हें कोई भी परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इस बारे में मेला अधिकारी एसडीएम सुजानपुर डॉ. रोहित शर्मा ने कहा कि मैदान से दुकानदारों को दुकानें हटाने के निर्देश जारी किए गए थे। कमेटी की ओर से मैदान का निरीक्षण कर दुकानों को हटवा दिया गया है। अब मैदान में साफ सफाई का कार्य करवाया जाएगा।