फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chaos in the municipal corporation's own building, incomplete downpipe damaging walls

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम के अपने भवन में ही अव्यवस्था, अधूरे डाउन पाइप से दीवारें हो रहीं खराब

Thu, 09 Oct 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 09 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Chaos in the municipal corporation's own building, incomplete downpipe damaging walls
नगर निगम हमीरपुर के कार्यालय में बारिश के पानी की निकासी सही न होने के कारण दीवार पर बने निशान।
हमीरपुर। शहर में नगर निगम के तहत भवनों में डाउन पाइप डालने को लेकर जहां लोग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वहीं नगर निगम का कार्यालय भी इससे अछूता नहीं है। नगर निगम कार्यालय के बाहर भी पानी छत से सीधा नीचे गिर रहा है।
विज्ञापन

आलम यह है कि बारिश का पानी दीवारों पर अपने निशान छोड़ता नजर आ रहा है, जिससे दीवारों को नुकसान हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर अधिकारी कार्रवाई करने के लिए शिकायत मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली की पोल भी खुलती नजर आ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर नगर निगम के भवन में ही नियम तार-तार हो रहे हों, तो अन्य लोगों पर शिकंजा कौन कसेगा।
विज्ञापन

नियमों के अनुसार पानी की निकासी के लिए डाउन पाइप डालना अनिवार्य है, लेकिन भवन मालिकों ने नियमों का दरकिनार कर तीसरी मंजिल से सीधा पानी सड़क पर फेंका हुआ है। इसके अलावा सरकारी भवनों में भी कई स्थानों पर पानी की निकासी के लिए डाउन पाइप नहीं डाली गई हैं। नगर निगम बनने से पहले बनाए गए कार्यालयों में भी हालात बिगड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई करने के लिए केवल नोटिस जारी करने की बात कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए भी अधिकारियों को शिकायत का इंतजार है। बारिश का पानी सीधा सड़क पर पड़ने से सड़क को भी नुकसान हो रहा है। इससे टारिंग उखड़ना शुरू हो गई है। राहगीरों पवन कुमार, संजय कुमार, सुनीता देवी, राजकुमारी आदि का कहना है कि बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


कोट

शहर में डाउन पाइप न डालने वाले दुकानदारों व भवन मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। अगर इसके बाद कोई नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त नगर निगम हमीरपुर। ।

नगर निगम हमीरपुर के कार्यालय में बारिश के पानी की निकासी सही न होने के कारण दीवार पर बने निशान।

नगर निगम हमीरपुर के कार्यालय में बारिश के पानी की निकासी सही न होने के कारण दीवार पर बने निशान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed