फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Change in calendar of under-14 school sports competition due to rain

Hamirpur (Himachal) News: बारिश के कारण अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के कैलेंडर में बदलाव

Wed, 20 Aug 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 20 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। स्कूल शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश ने अंडर-14 वर्ग में लड़कों और लड़कियों की मेजर व माइनर खेलों के वार्षिक कैलेंडर में बदलाव किया है। इस बारे में समस्त उप शिक्षा निदेशक व स्कूल मुखियों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन

हालांकि पहले खंड स्तरीय खेलें 20 अगस्त से शुरू होनी थीं। वहीं, अब नए शेडयूल के मुताबिक लड़कों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पहली सितंबर से तीन सिंतबर तक आयोजित होंगी। लड़कियों की खेलें सात सितंबर से नौ सितंबर तक करवानी होंगी। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

अंडर-14 लड़कों के वर्ग की मेजर खेलों में बास्केटबाल, हॉकी, फुटबाल, हैंडबाल व रेसलिंग तथा लड़कियों की माइनर खेलों में बैडमिंटन, वाॅलीबरल, खो-खो व कबड्डी शामिल हैं। ये खेलें 12 से 14 सितंबर को होंगी। लड़कों की माइनर खेलें व लड़कियों की मेजर खेलों की प्रतियोगिताएं 19 से 21 सितंबर को खेली जाएंगी। जिला स्तरीय एथलीट और सांस्कृतिक, चैस, जूडो व योग की प्रतियोगिताएं 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

लड़कों की राज्य स्तरीय मेजर खेलें तीन से पांच अक्तूबर को मंडी जिला के राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी में होंगी। लड़कियों की माइनर खेलें शिमला जिला के टीआरएल राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल शिमला में होंगी। लड़कों की माइनर खेलें राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा और लड़कियों की मेजर खेलें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह ऊना में 10 से 12 सितंबर को होंगी। लड़के व लड़कियों की संयुक्त एथलीट, चैस, जूडो, योगा, कुराश व ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय बाल व कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला जिला कांगड़ा में होंगी। राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन हमीरपुर में 29 अक्तूबर से पहली नबंवर को होंगी। खंड भोरंज समग्र शिक्षा अभियान के खंड परियोजना अधिकारी अनिल डोगरा ने बताया कि शिक्षा विभाग ने अंडर-14 लड़के व लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता के खेल कैलेंडर में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed