फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chandrayaan and solar system models displayed on Science Day

Hamirpur (Himachal) News: विज्ञान दिवस पर चंद्रयान और सौर मंडल के मॉडल प्रदर्शित

Thu, 29 Feb 2024 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के भौतिक विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान विभाग ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया। इस वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह तय थीम विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक पर आधारित रहा। कार्यक्रम दो सत्र में मनाया गया। पहले सत्र में तकनीकी विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान के विद्यार्थियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी के परिसर में बिजली पैदा करने के साधन, सौर मंडल, चंद्रयान, कैंडीज बॉक्स, वाटर प्यूरीफायर जैसे विभिन्न विषयों पर कई विज्ञान मॉडल एवं चार्ट प्रदर्शित किए। मटाहणी स्कूल की प्रधानाचार्य रेणू कौशल व अन्य शिक्षकों ने तकनीकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की पहल की प्रशंसा की।
विज्ञापन


दूसरे सत्र में तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पद्मश्री करतार सिंह सोंखले ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने तकनीकी विवि के विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया। सोखलें ने अपनी कलाकृतियों के भी लगभग 15 मॉडल प्रदर्शनी के लिए लाए थे, जिन्हें तकनीकी विवि के विद्यार्थियों ने देखा। इस मौके पर तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव, वित्त अधिकारी नीरज सूद, प्राध्यापक डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. वैष्णव किरण, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अंजली, जगत राम व अभिनव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed