फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chaman Lal achieved first place in Red Ribbon Club Marathon

Hamirpur (Himachal) News: रेड रिबन क्लब मैराथन में चमन लाल ने हासिल किया प्रथम स्थान

Tue, 26 Sep 2023 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सोमवार को राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में रेड रिबन क्लब के सदस्यों के लिए जिलास्तरीय मैराथन का आयोजन किया गया। पांच किलोमीटर की दौड़ का आयोजन यूथ फेस्ट 2023 के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया। प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से निर्धारित एवं वित्त पोषित इस मैराथन में जिले के छह शिक्षण संस्थानों में राजकीय महाविद्यालय नादौन, भोरंज, सुजानपुर, धनेटा, हमीरपुर एवं आईटीआई भोरंज के 30 लड़के, 18 लडकियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में चमन लाल प्रथम, रोहित द्वितीय, अभय शर्मा तृतीय स्थान पर रहे और महिला वर्ग में शिवाली प्रथम, रिचा शर्मा द्वितीय, राशि तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के विजेता शिमला में अक्तूबर माह में होने वाली राज्यस्तरीय मैराथन में भाग लेंगे। इसके बाद उनके लिए इनाम राशि उनके बैंक खाते में डाल दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेड रिबन क्लबों के यह प्रतिभागी एचआईवी के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा शिमला में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लेकर जिले का नाम रोशन करेंगे। इस मैराथन को सफल बनाने के लिए के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल, जिला खेल अधिकारी पूरण सिंह कटोच व सूरज, राजेंद्र, विक्रम, तवी चौहान ने कोच के रूप में निर्णायक मंडल में रहकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। एनएसएस अधिकारी उत्तम शर्मा व एनडी खन्ना, रेड रिबन क्लब समन्वयक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने अपना विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed