फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Challans issued to drivers standing in no parking zone

Hamirpur (Himachal) News: नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन चालकों के काटे चालान

Sun, 25 Feb 2024 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Challans issued to drivers standing in no parking zone
हमीरपुर बाजार के साथ मृदुल चौंक के समीप नो पार्किं ग जोन में खड़े वाहनों के चालान काटता पुलिस क
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नो पार्किंग जोन में खड़े एक दर्जन वाहनों के चालान काटे। वाहन चालकों ने नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क किए थे। 20 फरवरी के अंक में शहर में नो पार्किंग जोन में पार्क हो रहे वाहनों के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर पुलिस ने कड़ा संज्ञान लिया है। शहर में शनिवार को मृदुल चौक के पास नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

पूर्व में मुख्य बाजार सहित शहर के आसपास मुख्य कस्बों में वाहन चालक नो पार्किंग में वाहनों को पार्क कर रहे थे। इससे बाजार में आने जाने वाले लोगों सहित दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालात ऐसे थे कि मुख्य सड़कों पर प्रतिदिन निजी वाहन पार्क हो रहे थे। प्रशासन की ओर से कार्रवाई न होने पर वाहन चालक निडर होकर वाहन पार्क रहे थे। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों के चालान काटे हैं ताकि शहर में नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े न हो सकें। इस बारे में ट्रैफिक इंचार्ज हमीरपुर राजकुमार ने कहा कि नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। शीघ्र ही बाजार में खड़े वाहनों के भी चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed