फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Challan of seven shopkeepers on single use plastic, fine of Rs 25 thousand

Hamirpur (Himachal) News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर सात दुकानदारों के चालान, 25 हजार जुर्माना

Sat, 07 Sep 2024 03:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Challan of seven shopkeepers on single use plastic, fine of Rs 25 thousand
सुजानपुर बाजार में बरामद किए गए सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों को दर्शाते अधिकारी। संवाद।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हमीरपुर ने पुलिस की मौजूदगी में की कार्रवाई, सामान जब्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हमीरपुर की ओर से सुजानपुर बाजार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे दुकानदारों पर शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को सात दुकानदारों के चालान काट 25 हजार जुर्माना वसूला है। ओजोन डे-क्लीन एयर ब्लू स्काई अभियान के तहत बोर्ड के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की है। टीम ने बाजार का निरीक्षण किया और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे सात दुकानदारों को पकड़ा है।

कार्रवाई के दौरान बोर्ड के अधिकारियों ने प्लास्टिक बैग, स्ट्रॉ, प्लास्टिक ग्लास जब्त किए हैं। इस दौरान विभिन्न दुकानों में जांच की गई है। दुकानदारों को सिंग यूज प्लास्टिक की बिक्री न करने के लिए जागरूक भी किया गया है। इससे पूर्व भी बोर्ड की ओर से दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक न बेचने की हिदायत दी गई थी। हिदायत के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हमीरपुर से कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता राहुल शर्मा, जीवन कुमार, विजय कुमार डोगरा तथा पुलिस विभाग से विनोद कुमार मौजूद रहे। बोर्ड की ओर से जिले में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। प्रदूषण बोर्ड ने पिछले पांच माह में 155 इकाइयों का निरीक्षण किया और 22,000 रुपये के चालान भी किए हैं, वहीं सुजानपुर में शुक्रवार को कड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हमीरपुर से कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता राहुल शर्मा ने कहा कि दुकानदारों को पहले भी सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री न करने के लिए सचेत किया गया था। नियमों का उल्लंघन किए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed