{"_id":"653ab4dedb9504e4d706fcf4","slug":"challan-issued-for-buses-reaching-bus-stand-before-scheduled-time-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12240-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: निर्धारित समय से पूर्व बस स्टैंड पहुंचने वाली बसों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: निर्धारित समय से पूर्व बस स्टैंड पहुंचने वाली बसों के काटे चालान
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। बस अड्डा सुजानपुर पर जाम की स्थिति से निजात मिलना शुरू हो गई है। पुलिस की ओर से गाइडलाइन जारी करने के बावजूद निर्धारित समय से पहले आने वाली बसों के चालान काटे जा रहे हैं। सुजानपुर बस अड्डे पर जाम लगना आम बात हो गई थी। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
जाम लगने का कारण यहां निर्धारित समय से पहले पहुंचने वाली बसें थीं। इसके चलते अक्सर बस अड्डे पर जाम लगा रहता था। लोगों को आवाजाही करने में भारी मुश्किल का सामना करना पड़ता था। इसे लेकर लगातार पुलिस के पास शिकायतें पहुंच रही थीं।
सुजानपुर पुलिस ने शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए बस अड्डा पहुंचकर कुछ दिन पहले समयसारिणी के मुताबिक बसें यहां पर आएं, इसे लेकर नियम बनाए थे और बस चालकों और परिचालकों को निर्देश जारी किए थे। थाना प्रभारी ललित महंत ने कहा कि सुजानपुर प्रशासन की ओर से सुजानपुर बस स्टैंड पर पहुंचने वाली बसों के लिए नियम निर्धारित किए गए हैं। इसमें निर्धारित समय से करीब 10 से 20 मिनट पहले बसें बस स्टैंड पहुंचेंगी। इससे ज्यादा समयसारिणी से पहले कोई भी बस स्टैंड पर न पहुंचे अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, लेकिन निर्देशों की अवहेलना हो रही थी। सरकारी एवं निजी बसें निर्धारित समयसारिणी से करीब दो-दो घंटे पहले पहुंचकर यहां खड़ी हो जाती थीं। इससे यहां जाम की स्थिति बनती थी। ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बस स्टैंड सुजानपुर का निरीक्षण किया। खुद थाना प्रभारी ललित महंत ने मोर्चा संभालते हुए बस चालकों की समयसारिणी का निरीक्षण किया। इसके बाद पाया गया कि जो बस एक से दो घंटे बाद जानी थी वह भी बस स्टैंड पर मौजूद थी। इसके बाद ऐसी बसों के चालान किए गए। थाना प्रभारी ललित महंत ने बताया कि अब तक आधा दर्जन चालान समयसारिणी को लेकर किए गए हैं। चालान करके उन्हें न्यायालय के अधीन किया गया है।
विज्ञापन
समाचार : सोनम शर्मा