फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chali Kurmet Ho Kudman Re Dere, Nikki Jini Gojri...but the audience thrilled a lot

Hamirpur (Himachal) News: चली कुड़मेट हो कुड़मां रे डेरे, निक्की जिणी गोजरी...पर खूब थिरके दर्शक

Mon, 28 Apr 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 28 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chali Kurmet Ho Kudman Re Dere, Nikki Jini Gojri...but the audience thrilled a lot
मेवा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील श
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज के जाहू मेवा उत्सव में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक इशांत भारद्वाज और स्थानीय कलाकार कुसुम जस्सी ने लोक और पंजाबी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन कर सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगा दिए।
उत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्यातिथि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू और विशेष अतिथि भाेरंज के विधायक सुरेश कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मेवा उत्सव कमेटी अध्यक्ष अनुराधा शर्मा व अन्य ने उन्हें शॉल-टोपी और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक इशांत भारद्वाज ने जगह-जगह लगा शिवजी रा वासा... गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसी तरह चली कुड़मेट हो, कुड़मा रे डेरे जो... लोकगीत से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा मुरली बजाई मेरे कानिये..., निक्की जिणी गोजरी... लोकगीत को दर्शकों ने खूब पसंद किया और सीटियों से मेवा उत्सव गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह तेरा मेरा लग्न हो सजना शिवे बनाया.. के साथ नॉन स्टॉप पहाड़ी गीतों जैसे नीलमा रे हथडू बड़े छैल हो...आदि से खूब समां बांधा। इसके अलावा स्थानीय लोक गायक कुसुम जस्सी, कमलजीत व राज ने एक से एक बढ़कर लोकगीत गाकर स्थानीय कलाकार होने की खूब बाहवाही लूटी।

इसी तरह इशांत भारद्वाज के साथ आए कलाकरों में मनीष भारद्वाज, अजय भारद्वाज व सन्नी ने भी पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम में एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, आरपी सुमन, भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल आदि मौजूद रहे।

मेवा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील श

मेवा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील श

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed