फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chaitra fair from March 12 in Baba Balak Nath temple

हमीरपुर (हि. प्र.): बाबा बालक नाथ मंदिर में 12 मार्च से चैत्र मेले, 24 घंटे होंगे दर्शन

Tue, 14 Feb 2023 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chaitra fair from March 12 in Baba Balak Nath temple
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र माह मेले के आयोजन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिक
बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 12 मार्च से 14 अप्रैल तक चैत्र मास मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने मंगलवार को बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में जिला और उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके चैत्र मास मेले की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की आयुक्त देबश्वेता बनिक, न्यास के अध्यक्ष एवं बड़सर के एसडीएम शशि पाल शर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि मेले के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध की जानी चाहिए। इनमें किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। मेले के दौरान ट्रैफिक, पेयजल और बिजली आपूर्ति, सफाई तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहनी चाहिए।
विज्ञापन

विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पूरे दियोटसिद्ध क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत करवाने और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को मेले के दौरान पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने बताया कि 12 मार्च से 14 अप्रैल तक चैत्र मास मेले के लिए एसडीएम बड़सर को मेला अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जबकि डीएसपी बड़सर मेला पुलिस अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच सेक्टरों में बांटे जाएंगे मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र
उन्होंने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र को पांच सेक्टरों में बांटा जाएगा और प्रत्येक सेक्टर के लिए सेक्टर मैजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले के दौरान मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जाएगा। जिलाधीश ने बताया कि मेले के लिए 150 अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी और 175 होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। इनके अलावा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम से भी कड़ी नजर रहेगी। मेले के दौरान आग की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन वाहन और अग्निशमन कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे।

24 घंटे तैनात रहेंगे चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी
श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और आयुर्वेद विभाग के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे। खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी की डयूटी लगाई जा रही है। मेले के दौरान पार्किंग व्यवस्था, बस एवं टैक्सी सुविधा, लंगर व्यवस्था और अन्य प्रबंधों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई।



विधायक ने बाबा बालक नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
चैत्र मेले की तैयारियों से संबंधित बैठक से पहले विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने बाबा बालक नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के यू-टयूब चैनल के क्यूआर कोड का अनावरण भी किया। श्रद्धालु इस क्यूआर कोड को अपने मोबाइल पर स्कैन करके यू-टयूब चैनल पर बाबा की गुफा के दर्शन, आरती और अन्य गतिविधियां लाइव देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed