{"_id":"6ae797d59177d2e992051171","slug":"chaitanya-tech-fest-2026-concludes-students-from-the-technical-university-dominate-across-various-competitions-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1021-547581-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चैतन्य टेक फेस्ट-2026 का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में तकनीकी विवि के विद्यार्थियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चैतन्य टेक फेस्ट-2026 का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में तकनीकी विवि के विद्यार्थियों का दबदबा
Mon, 02 Nov 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक चैतन्य टेक फेस्ट-2026 का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. उमेश राठौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नवाचार फेयर में तकनीकी विवि की नेहा और हर्ष बन्याल की टीम ने पहला, धर्मशाला कॉलेज के मयंक और सुनंदा की टीम ने दूसरा तथा केंद्रीय विवि के नीरज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग प्रतियोगिता में जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर के नितिन कुमार पहले, अभिलाषी कॉलेज के श्यामर दूसरे और शुभम तीसरे स्थान पर रहे। एरर-404 प्रतियोगिता में केंद्रीय विवि के अक्षय और हर्ष दीक्षित विजेता बने।
विज्ञापन
कैप्चर द फ्लैग में तकनीकी विवि के अरुण कुमार ने पहला, जीएनए के तनिष्कप्रित सिंह ने दूसरा और राजकुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। ई-स्पोर्ट्स के फ्री फायर मुकाबले में तकनीकी विवि की टीमों ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
नर्ड वॉर्स प्रतियोगिता में तकनीकी विवि के सक्षम ठाकुर, वंशिका भारद्वाज और नीतिन कौंडल की टीम पहले स्थान पर रही। हाईट शाहपुर के अमनदीप, बलिंद्र कौर और प्रियंका की टीम ने दूसरा तथा तकनीकी विवि के शुभम, ध्रुव और शिवम की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा सरप्राइज थीम पर आधारित दो ऐप स्क्रीन को नए सिरे से डिजाइन करने की प्रतियोगिता में तकनीकी विवि के नीतिन कौंडल पहले, आदित्य ठाकुर दूसरे और ध्रुव रांगड़ा तीसरे स्थान पर रहे।