{"_id":"659ee1395e46cce4b604eada","slug":"certificates-and-grant-amount-distributed-to-beneficiaries-of-sukhashray-yojana-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-18522-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र और अनुदान राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र और अनुदान राशि
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को सशक्त महिला योजना के अंतर्गत खंडस्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत 10 अनाथ बच्चों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए गए। तीन मुख्यमंत्री शगुन योजना के लाभार्थियों को 93000 रुपये के राशि हस्तांतरण पत्र व बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 26 लाभार्थियों को 5,46,000 रुपये की राशि वितरित की गई।
सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बेसहारा बच्चों, परित्यक्त महिलाओं व निराश्रित बुजुर्गों के लिए वरदान साबित होगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज जीत राम चौधरी ने कहा कि 0-18 वर्ष आयु वर्ग के 07 तथा 18-27 वर्ष के 38 बच्चों को प्रतिमाह 4,000 रुपये प्रति माह लाभ देने के बारे में अनुशंसा की गई है।