{"_id":"65244e3f92897c73e5068f74","slug":"central-arresting-leaders-without-evidence-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-10727-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सबूत नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज रही केंद्र सरकार : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सबूत नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज रही केंद्र सरकार : आप
Tue, 10 Oct 2023 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
एसडीसी जितेंद्र सांजटा के माध्यम से राष्ट्रीस को ज्ञापन भेजते आप कार्यकर्ता। (स्रोत: आप)
हमीरपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकताओं ने सोमवार को एडीसी हमीरपुर जितेंद्र सांजटा के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरनेंद्र कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता बलेदव शर्मा, जिला हमीरपुर प्रभारी धनी राम धीमान, शिव कुमार सैन्नी, रेखा देची, राजकुमार आदि ने कहा कि आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमएलए के तहत बिना किसी सम्मन और बिना कोई सबूत मिले गिरफ्तार किया है। यह असंवैधानिक है।
उन्होंने कहा कि बदले की भावना से जिस तरह से केंद्र सरकार प्रवर्तन निदेशालय का गलत उपयोग कर रही है, यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अच्छा नहीं है। इस तरह के कानून को तुरंत प्रभाव से निरस्त कर देना चाहिए, क्योंकि आज जो भी नेता सत्ता के विरुद्ध जनता की आवाज को उठाते हैं, उनको केंद्र सरकार इस पीएमएलए के तहत बिना सबूत के गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। यह एक अघोषित आपातकाल की तरह है।