फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CCTV camera at Amroh Chowk out of order since three months

Hamirpur (Himachal) News: अमरोह चौक पर सीसीटीवी कैमरा तीन माह से खराब

Mon, 17 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमरोह चौक पर सीसीटीवी कैमरा तीन माह से खराब
विज्ञापन

अमरोह चौक पर सीसीटीवी कैमरा तीन माह से खराब

पुलिस विभाग ने अभी तक नहीं करवाई मरम्मत

आरोपी वाहनचालक भी पुलिस की पहुंच से दूर

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। हमीरपुर-नादौन एनएच पर अमरोह चौक में लगाया गया सीसीटीवी कैमरा तीन माह से क्षतिग्रस्त है। पुलिस विभाग ने अभी तक इस कैमरे की मरम्मत करवाने का प्रयास नहीं किया है। इस दौरान लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव भी चुनाव आयोग ने आयोजित करवाए। दोबारा विधानसभा उपचुनाव के लिए आदर्श चुनाव संहिता लग चुकी है। ऐसी स्थिति में वाहनों की निगरानी के लिए लगे कैमरों की काफी अहमियत होती है लेकिन फिर भी पुलिस विभाग ने इस ओर कोई गौर नहीं किया। कैमरे को क्षति पहुंचाने वाले वाहन चालक भी अभी तक विभाग की पहुंच से दूर हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कैमरा वाहन के टकराने से क्षतिग्रस्त हुआ है लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हुई है। इस चौक पर रात को किसी का भी पहरा नहीं होता और साथ में घना जंगल भी है। ऐसी स्थिति में सीसीटीवी कैमरा ही एकमात्र सहारा है। उप पुलिस अधीक्षक नितिन चौहान ने कहा कि कैमरा क्षतिग्रस्त हुआ है। विभाग को इसकी सूचना मिल गई है। शीघ्र इसकी मरम्मत करवा दी जाएगी या फिर इसकी जगह नया कैमरा स्थापित कर दिया जाएगा। दूसरी ओर कैमरे के क्षतिग्रस्त होने के कारणों का भी पता लगाया जाएगा। पिछली फुटेज निकालने के लिए ट्रैफिक पुलिस को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed