{"_id":"6ab2d6b55f4f68a29f00420a","slug":"cashless-treatment-up-to-15-lakh-for-road-accident-victims-dc-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-209313-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में घायलों को डेढ़ लाख तक कैशलेस इलाज : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में घायलों को डेढ़ लाख तक कैशलेस इलाज : डीसी
Wed, 23 Sep 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज और योजना में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों को पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई घायल इस सुविधा से वंचित न रहे।
मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने ये निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि हाल ही में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में घायल 14 लोगों को कैशलेस इलाज की सुविधा दी गई है।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दुर्घटनाओं से संबंधित जानकारी तत्काल संबंधित अस्पतालों के साथ साझा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित कर वहां आवश्यक सुधार और सुरक्षा उपाय करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
उपायुक्त ने एसडीएम, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और परिवहन विभाग के अधिकारियों को ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बजट की मांग भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़कों के जंक्शन, चौक-चौराहों पर सही रोड मार्किंग, स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। नादौन, जलाड़ी, चील बाहल, लाहड़ और कोहली में नए हाईवे तथा संपर्क मार्गों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध करने को कहा।