फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cases of skin diseases increased during the rainy season

Hamirpur (Himachal) News: बरसात के मौसम में त्वचा संबंधी बीमारियों के मामले बढ़े

Thu, 28 Aug 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 28 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Cases of skin diseases increased during the rainy season
गलोड़ अस्पताल में बच्चे को स्वास्थ्य जांचते बीएमओ गलोड़ अरविंद कौंडल। संवाद - फोटो : mathura
गलोड़ (हमीरपुर)। मानसून में ठंडी हवा और सुहावना मौसम तो हर किसी के मन को आकर्षित करता है, लेकिन अपने साथ कई संक्रमण और अन्य रोग भी साथ लाता है।
विज्ञापन

बदलते मौसम में त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। सिविल अस्पताल गलोड़ में रोजाना की ओपीडी करीब 200 के लगभग हैं। इनमें 40 से 45 बच्चे खुजली, दाने, एलर्जी सहित त्वचा संबंधित अन्य बीमारियों से पीड़ित आ रहे हैं। बच्चों के इलाज के लिए उनके अभिभावक अस्पताल पहुंच रहे हैं।
चिकित्सक उपचार के साथ-साथ उनके अभिभावकों को बचाव की सलाह दे रहे हैं। जिला में बदलते मौसम में कभी बारिश हो रही है तो कभी उमस भरी गर्मी पड़ रही है। वर्षा के दिनों में भीगने के बाद लंबे समय तक गीले कपड़े पहनने से फंगल इंफेक्शन की आशंका रहती है। अगर समय रहते इन पर ध्यान न दिया जाए तो वे गंभीर रूप भी ले लेते हैं।
विज्ञापन

साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान

इस मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। जलभराव न होने दें। बच्चों को पसीने में न रखें। पसीना, नमी, गीलेपन से बचें। आउटडोर से आने के बाद जरूर नहाएं। धूप में जाने से बचें। साफ-सूखे और ढीले कपड़े पहनने चाहिएं। बीमार पड़ने पर बच्चे को चिकित्सक को दिखाएं। परिवार में यदि किसी को फंगल इंफेक्शन है तो उसके साबुन, तौलिया, बिस्तर से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

बरसात के दिनों में त्वचा रोग के अधिक मामले आ रहे हैं। बच्चे भी इसकी चपेट में हैं। चिकित्सकों की ओर से अभिभावकों को उचित और बेहतर सलाह दी जा रही है।
-अरविंद कौंडल, बीएमओ गलोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed