{"_id":"678bfa68a0067f166e0f289d","slug":"case-registered-for-using-fake-documents-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-146139-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जाली दस्तावेज उपयोग करने पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जाली दस्तावेज उपयोग करने पर मामला दर्ज
Sun, 19 Jan 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर में जालसाजी और जाली दस्तावेज का उपयोग करने पर मामला दर्ज हुआ है। शिकायकर्ता के अनुसार वह अभी अर्जित अवकाश पर है। वाहन कार्यालय जंगलबैरी में एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें वाहिनी के एमएचसी के विरुद्ध शिकायतें व आरोप थे। इस पत्र में शिकायकर्ता का आरक्षी क्रमांक बतौर शिकायकर्ता लिखा गया था। यह लिखावट उनके सहयोगी आरक्षी की है। एसपी भगत सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और छानबीन जारी है। संवाद
विज्ञापन