फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Carrying posters of Indira Gandhi, NSUI raised slogans against Pakistan

Hamirpur (Himachal) News: इंदिरा गांधी के पोस्टर हाथ में लेकर पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 13 May 2025 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 13 May 2025 05:40 AM IST
विज्ञापन
Carrying posters of Indira Gandhi, NSUI raised slogans against Pakistan
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोस्टर हाथों में लेकर गांधी चौक हमीरपुर में नारेबाजी करते एन
हमीरपुर। गांधी चौक हमीरपुर में एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के समर्थन में नारेबाजी की। इसके साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोस्टर हाथ में लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान सीज फायर को लेकर अमेरिका के हस्तक्षेप पर निराशा जाहिर की गई।
विज्ञापन

एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष टोनी ठाकुर ने पीओके पर कब्जा करने के लिए मौका गंवाने की बात कही है। टोनी ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा देश की सुरक्षा के लिए की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई ने पूरे देश में एक बार फिर साहस, संकल्प और राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना को प्रबल किया है।
विज्ञापन

अमेरिका के हस्तक्षेप पर भारत सरकार के सीज फायर के आदेश समझ से परे हैं। ऐसे समय में देशवासियों को भारत की लौह महिला इंदिरा गांधी की याद आ रही है। जिनकी दबंग छवि आज भी भारतीय राजनीति और इतिहास में मिसाल बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी वह नेतृत्व थीं, जिन्होंने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को निर्णायक रूप से हराया और एक नए राष्ट्र बांग्लादेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी रणनीति, साहस और राजनीतिक दृढ़ता ने साबित कर दिया था कि भारत किसी से भी डरने वाला नहीं है। जब अमेरिका ने अपने सातवें बेड़े को हिंद महासागर में भेजा, तब भी इंदिरा गांधी नहीं झुकीं। यह भारतीय अस्मिता और संप्रभुता की रक्षा का अनुपम उदाहरण था। आज जब भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रहा है, तब पूरे देश को इंदिरा गांधी जैसे मजबूत और निडर नेतृत्व की याद आना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed