{"_id":"66f93b06c449e9c3be0006f1","slug":"career-counseling-workshop-will-be-held-in-the-second-week-of-october-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-137173-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अक्तूबर के दूसरे सप्ताह होगी कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अक्तूबर के दूसरे सप्ताह होगी कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला
विज्ञापन
जिलाभर के 100 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक होंगे जागरूक
एक दिवसीय कार्यशाला का डाइट गौना करौर में किया जाएगा आयोजन
कार्यशाला में शिक्षकों को विद्यार्थियों का कॅरिअर और भविष्य बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में अक्तूबर के दूसरे सप्ताह मेें कॅरिअर काउंसलिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। एक कार्यशाला में 100 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के दो-दो शिक्षकों को चार सत्रों में विभिन्न रोचक मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला विशेष रूप से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भविष्य में कॅरिअर चुनाव और आधुनिक युग के साथ उनको जोड़ने और आगामी समय में आने वाली चुनौतियों से लड़ने व सक्षम बनाने के लिए आयोजित होगी। कार्यशाला में प्रशिक्षण लेने के बाद यह शिक्षक स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
जागरूकता कार्यक्रमों में एक-एक पुरुष और महिला शिक्षक छात्र और छात्राओं को आगामी भविष्य में कॅरिअर चुनाव और व्यावसायिक फील्ड के बारे में जागरूक करेंगे। कार्यशाला का आयोजन समग्र शिक्षा और स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा। इसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर की ओर से 319 के करीब शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में संसाधन व्यक्ति शिक्षकों को कॅरिअर गाइडेंस के बारे में जागरूकता, दूसरे सत्र में विद्यार्थियों को नशे के प्रति और स्वस्थ जीवन, संतुलित आहार लेने, तीसरे सत्र में डिजिटल युग के साथ आधुनिक उपकरणों का अधिक से अधिक प्रयोग करना और आधुनिक तरीके से पढ़ाई और अंतिम सत्र में भविष्य में रोजगार की संभावनाओं के साथ विषय का चयन और अधिक से अधिक निजी व्यवसायों के बारे में जागरूक करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों की सुविधा और जरूरत के अनुसार ही शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के संदर्भ में कार्यशाला आयोजित करवाई जा रही है। डाइट गौना करौर के मीडिया समन्वयक भवानी सिंह ने कहा कि एक दिवसीय कार्यशाला में शिक्षकों को स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन विशेष रूप से जिले के 100 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए किया जा रहा है।