फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Car stuck in open chamber in Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में खुले चैंबर में फंसी कार

Mon, 25 Dec 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 25 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Car stuck in open chamber in Nadaun
नादौन में खुले चैंबर में फंसी कार। -संवाद
कांगू (नादौन)। नगर पंचायत नादौन के वार्ड-दो में सड़क कार्य के दौरान खुले पड़े चेंबर में सोमवार को एक कार फंस गई। विभागीय लापरवाही के कारण खुले पड़े चेंबर लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। इससे पहले भी कई बार स्थानीय लोग और बच्चे इन चेंबर में गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

चार माह पहले नादौन के वार्ड-दो से होकर व्यास नदी की ओर जाने वाली सड़क का कार्य आरंभ हुआ था। लंबा समय बीत जाने के बाद भी विभाग सड़क का कार्य पूरा नहीं कर पाया। अब विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को जब व्यक्ति अपने परिजनों के साथ कार लेकर बाजार की ओर जा रहा था, इस दौरान जैसे ही वह बाल स्कूल के पास पहुंचा तो उसकी कार का अगला टायर खुले पड़े चेंबर में फंस गया।
विज्ञापन

जब उसे पता चला कि सड़क आगे भी बंद है तो वे आग बबूला हो गया और विभाग को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि सड़क कार्य चल रहा है तो इस संबंध में मजदूर चौक के पास साइन बोर्ड लगाया जाना चाहिए, ताकि लोग वाहनों को इस ओर न लेकर आए हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से इस कार को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में लालबहादुर, बलदेव, अमित, संजय, बीना आदि ने कहा कि खुले पड़े चैंबरो के कारण आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं परंतु विभाग इस और लापरवाही बरत रहा है। उधर, नगर पंचायत नादौन के प्रधान तरुण कपिल ने कहा कि कई बार लोक निर्माण विभाग को चैंबरों को ढकने के लिए बोल चुके हैं, परंतु विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों का इस सड़क से गुजरना मुश्किल हो चुका है।


सीवरेज चैंबर क्षतिग्रस्त होने से राहगीर परेशान

कांगू (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के वार्ड-एक में सीवरेज चैंबर क्षतिग्रस्त हो जाने से राहगीरोंं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल नादौन के नजदीक संपर्क रास्ते में यह सीवरेज चैंबर काफी समय से क्षतिग्रस्त है, लेकिन विभागीय अधिकारी मरम्मत करने में लापरवाही बरत रहे हैं। स्थानीय लोगों में मुकेश, काकू, निक्का, राजेश, प्रदीप, सोहन लाल आदि ने कहा कि अस्पताल की ओर जाने के लिए यह सबसे छोटा रास्ता है। यहां से सैकड़ों लोगों अस्पताल और बस स्टैंड की ओर आते जाते हैं। मगर अंधेरे में टूटे हुए चैंबर के कारण सफर करना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed