फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   car rider show pistoll

पहले तेजरफ्तार गाड़ी से तीन लोगों को टक्कर मारी, पूछने पर तान दी पिस्तौल

Thu, 24 Dec 2020 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
car rider show pistoll
मैहरे में कार सवारों की ओर से पिस्तौल दिखाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी के पास उमड़ी भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (नादौन)। पुलिस थाना बड़सर के तहत लापरवाही और तेजरफ्तार गाड़ी सवारों ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को पहले तो टक्कर मारकर घायल कर दिया और जब उन्हें इस बाबत लोग पूछने लगे तो गाड़ी में से पिस्तौल तान कर लोगों को डराने लगे। इसके बाद गाड़ी सवार बणी की ओर निकल गए। लोगों ने बणी में एक अन्य गाड़ी सड़क में खड़ी की ताकि, वे रुकें लेकिन, वह वहां से भी भाग निकले। लोगों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन

उधर, समोह के पास सड़क में खड़े टेंपो से उक्त गाड़ी की टक्कर हो गई। जिसके बाद गाड़ी सवार चार बदमाशों में से तीन तो मौके से भाग गए लेकिन, चौथा घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर
विज्ञापन

रही है।
घटना वीरवार दोपहर की है। भागने के दौरान समोह गांव के पास गाड़ी की टेंपो से टक्कर होने से गाड़ी को भी काफी नुकसान हुआ है। बाहरी राज्य के नंबर की इस गाड़ी में 4 लोग सवार थे। जिनमें से तीन मौके पर से भागने में कामयाब हो गए। गाड़ी में सवार एक व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसएचओ मस्तराम नायक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। उनके साथ डीएसपी जसवीर सिंह ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर जायजा लिया। पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही है। दुकानदारों ने बताया कि जब मैहरे बाजार में गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो गाड़ी में सवार एक युवक ने पिस्तौल तान कर गाड़ी रोक रहे लोगों को डराया। डीएसपी जसवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची। तीन लोग मौके से भाग गए। चौथे घायल को अस्पताल भेजा गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed